एलिवेटिड हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला
बागपत, अगस्त 12 -- खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून एलिवेटिड हाईवे पर चलती कार आग का गोला बन गई। चालक ने कार से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह आग में जल गई। दोघट कस्बे के रहने वाले तेजवीर सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। मंगलवार रात तेजवीर सिंह गांव से निजी कार में सवार होकर दिल्ली के लिए चले। कार वे खुद ही चला रहे थे। जैसे ही वे खेकड़ा के पास से दिल्ली-देहरादून एलिवेटिड हाईवे पर चढ़े और हसनपुर मसूरी गांव के पास पहुंचे, तो उनकी कार में आग लग गई। कार से धुआं और आग की लपेटे निकलते देख वे कार से कूद गए। इसके बाद आग ने कार कों पूरी तरह चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में ही कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.