कानपुर, मई 3 -- कानपुर। एलिम्को (आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की दो दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन परिसर में निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान सभी विभागों में परिचालन प्रक्रियाओं के सरलीकरण व ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। सीएमडी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 919 करोड़ रुपये के अब तक के सर्वाधिक टर्नओवर हासिल करने पर टीम एलिम्को की सराहना की। उन्होंने उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया, व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने तथा दक्षता, पारदर्शिता, जवाबदेही को मजबूत करने के लिए एक अनुशासित एवं प्रणाली-आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- 3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.