बुलंदशहर, नवम्बर 18 -- एलिंगुवा पब्लिक स्कूल से राज्य स्तरीय पेंटिंग कम्पटीशन में प्रतिभाग करने लखनऊ गये विद्यार्थियों के समूह का स्कूल लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में शामिल जिया सैनी ने अपनी कलाकृति से सभी को प्रभावित कर प्रदेश स्तर पर परचम लहराकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल ने भी सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बीते दिनों ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पेंटिंग कम्पटीशन आयोजित किया गया था। जिसमें एलिंगुवा पब्लिक स्कूल किसौला के दर्जनों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उसमें से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयनित बच्चों में ज़िकरा रानी, वंशिका, सोनाक्षी, साक्षी, देव आशीष, जिया, दिशा, पाखी ने लखनऊ में प्रतिभाग किया। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी पेंटिंग्स बनाईं। जिसमें एलिंगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.