रुद्रपुर, मार्च 26 -- खटीमा। एलायंस क्लब द्वारा नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। माता को भोग लगाकर भक्तों को पूरी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कृदय फार्म पर लगाए गए इस भंडारे में पूर्णागिरि धाम को आने एवं जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कन्याल ने इस मौके पर मां दुर्गा से जग कल्याण की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर भक्ति में भी समय लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र में जगत जननी की भक्ति को सर्वोपरि माना गया है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जितेंद्र पारूथी,कोषाध्यक्ष कमल गहतोड़ी, पंकज टम्टा, दीपक चंद, केसर पारुथी, नवनीत अरोरा, अंशदीप गंभीर, राहुल शर्मा, राकेश कुमार रॉक्सी, डॉ महेंद्र प्रताप पांडे और गुरप्रीत सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.