एलानिया हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद
मेरठ, सितम्बर 12 -- मेरठ। अपर जिला जज जयवीर सिंह नागर की अदालत ने भावनपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर में कोल्हू संचालक धीर सिंह कश्यप उर्फ धीरु की एलानिया हत्या के मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा से दंडित किया है। न्यायालय ने सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। यह मामला जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर का है।
घटनाक्रम वादी मुकदमा निशा पत्नी धीरू ने तीन नवंबर 2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों की उनके परिवार से पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना से एक दिन पूर्व, दो नवंबर 2019 को आरोपी अभिषेक ने वादी को जान से मारने की धमकी दी थी कि वे उसके पति को खत्म कर देंगे। अगले ही दिन तीन नवंबर 2019 को जब निशा, उसका पति धीरू, ससुर और जेठानी मानपुर स्थित कोल्हू पर मौजूद थे, तब आरोपी अवैध हथियार लेकर वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.