धनबाद, मार्च 31 -- लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 17 वर्षीय ऋषभ निशांत की सोमवार को मौत हो गई। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे। बोकारो के जैना मोड़ के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बीते 25 मार्च को ऋषभ पांच मंजिले विद्यासागर अपार्टमेंट की छत से गिर गया था। वह इसी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 104 में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना के तुरंत बाद उसे असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे में ऋषभ के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके दोनों हाथ भी टूट गए थे। युवक की स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.