मधुबनी, जनवरी 4 -- लौकही। लौकहा के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में चल रहे एलसीसी लौकहा टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेनीपट्टी ने जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला इकवाल इलेवन बेनीपट्टी और महेश इलेवन झंझारपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बेनीपट्टी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ऑवर में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाया। जबाब में खेलते हुए झंझारपुर की टीम 18.4 ऑवर में 168 रनों पर लुढ़क गई। इस प्रकार इस संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बेनीपट्टी 33 रनों से मैच को जीत कर कप पर कब्जा जमा लिया। आयोजन समिति द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को कप के साथ नगद पुरस्कार भी दिया गया। मौके पर समाजसेवी दिनेश गुप्ता, मुखिया संजीव कुमार साह, जिला पार्षद चन्द्रभूषण साह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.