एलराइज़ ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
काशीपुर, जुलाई 22 -- जसपुर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एलराइज़ ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने ब्लॉक परिसर में नीम के पेड़ों का पौधरोपण किया। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पहुंची प्रधानाचार्या लीला शर्मा, एमडी अंकित चौहान, प्रबंधक अमन चौहान, राहुल चौहान ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। बीडीओ केके कांडपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत छोटे-छोटे प्रयासों से होती है। प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा। एमडी अंकित चौहान ने कहा कि स्कूल सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.