लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग में आयोजित एक सप्ताह लंबे इंडक्शन कार्यक्रम 'दीक्षारंभ 2026' के छठे दिन नए एमबीए बैच के छात्रों को कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों, नेतृत्व क्षमता, पेशेवर नैतिकता और करियर निर्माण की रणनीतियों से रूबरू कराया गया। 31 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक जीवन के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. रितु नारंग ने की। उन्होंने अतिथि वक्ता, शिक्षकों और नए छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि एमबीए की यात्रा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और ईमानदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने छात्रों से जिज्ञासा, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य के साथ अपन...