एलयू शिक्षक के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई की मांग
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राणिशास्त्र विभाग के शिक्षक का ऑडियो वायरल होने के बाद देर शाम विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। छात्रावासों में रह रहे दर्जनों छात्र बाहर निकल आए और प्राक्टर कार्यालय का घेराव कर लिया। छात्रों शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि शिक्षक ने न केवल छात्रा के साथ दुर्व्यहार किया बल्कि परीक्षा व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की। छात्र नेता अमन दुबे की अगुवाई में दर्जनों छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य विद्यार्थियों को मनाते नजर आए, मगर विद्यार्थी किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं दिखे। यह भी पढ़ें- तुम्हारे लिए मैंने पेपर आउट कर दिए, किस दिन.., एलयू के असिस्टेंट प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील डिमांड जिसका नतीजा यह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.