लखनऊ, जून 30 -- उद्योगोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लखनऊ विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नाइलिट भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। एमओयू पर नाइलिट लखनऊ के निदेशक डॉ. डीके मिश्रा और कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने कुलपति प्रो. जेपी सैनी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस दौरान सीपीसी निदेशक प्रो. अनूप कुमार भारतीय, निदेशक रैंकिंग प्रो. गीतांजलि मिश्रा और नाइलिट के अपर निदेशक रजनीश कुमार अस्थाना समेत दोनों संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- LPU ने 2.5 करोड़ रुपये के प्लेसमेंट उद्योग आधारित डिग्री और वैश्विक तकन...