एलयू विद्यार्थियों के पास फाउंडेशन में इंटर्नशिप का मौका
लखनऊ, जुलाई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल मुख्य परिसर ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास से जोड़ने के लिए सेवा सत्कार फाउंडेशन व जरूरत केयर फाउंडेशन में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए हैं। सेवा सत्कार फाउंडेशन में 30 से 90 दिनों की इंटर्नशिप में लीड जनरेशन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन और फंडरेजिंग जैसे क्षेत्रों में कार्य का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को स्टाइपेंड और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जरूरत केयर फाउंडेशन में चार माह की रिमोट इंटर्नशिप के तहत मार्केटिंग, एचआर, सोशल मीडिया, यूआई या यूएक्स, वीडियो एडिटिंग आदि क्षेत्रों में अनुभव मिलेगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इसे विद्यार्थियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। आवेदन की अंतिम पांच 05 जुलाई तय की गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.