एलयू में 10 वर्षीय अर्यमा ने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का किया प्रयास
लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को 10 वर्षीय अर्यमा शुक्ला ने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पूरे प्रयास की निगरानी स्वतंत्र साक्षियों और टाइमकीपरों की मौजूदगी में की गई। अर्यमा ने पहले प्रयास में गोल्डन रेशियो के दशमलव अंकों को याद कर सुनाने की श्रेणी में 5005 अंकों के मौजूदा रिकॉर्ड के मुकाबले 5555 अंक सुनाए। यह प्रयास करीब 45 मिनट तक चला। इसके बाद उन्होंने यूलर्स नंबर के एक मिनट में सर्वाधिक दशमलव अंक सुनाने की श्रेणी में 364 अंकों के रिकॉर्ड के मुकाबले 380 अंक सुनाकर नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। तीसरे प्रयास में पाई के एक मिनट में सर्वाधिक दशमलव अंक सुनाने की श्रेणी में 260 अंकों के मौजूदा रिकॉर्ड के स्थान पर 320 अंक सुनाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.