लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित व व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए ह्यूमन बिहेवियर एवं केस एनालिसिस इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य मनोविज्ञान के अनुप्रयुक्त क्षेत्रों फॉरेंसिक, काउंसलिंग, क्रिमिनल, क्लिनिकल और चाइल्ड साइकोलॉजी में विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। इसके तहत केस स्टडी और परिदृश्य-आधारित विश्लेषण के जरिए प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत किया जाएगा। यह इंटर्नशिप मनोविज्ञान विषय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी फ्लायर में दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मई 2026 निर्धारित की गई है। इंटर्नशिप 30 दिनों की अवधि की होगी और इसका संचालन पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.