लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की साइबर लाइब्रेरी में लंबे समय से खराब पड़े एयर कंडीशनर, इंटरनेट सेवा बाधित रहने और लाइब्रेरी का समय बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। छात्रों ने मांग की कि साइबर लाइब्रेरी के सभी खराब एसी तत्काल ठीक कराए जाएं, इंटरनेट सेवा सुचारु की जाए और लाइब्रेरी का संचालन प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात दस बजे तक किया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पाठ्यक्रमों की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सके। छात्र नेता अनुराग चौधरी ने कहा कि पिछले महीने कुलपति के साथ हुई वार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने साइबर लाइब...