लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय को बड़ी अकादमिक उपलब्धि मिली है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की स्टैंडिंग कमेटी ने विवि में पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा। बीसीआई ने प्रति सेक्शन 60 छात्रों के आधार पर तीन सेक्शन में कुल 180 सीटों को मंजूरी दी है। इस उपलब्धि के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है, जहां परिसर से सीधे बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड डिग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे छात्रों को प्रबंधन और विधि शिक्षा के समन्वित अध्ययन का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- गुणवत्तायुक्त व रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहा बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कुलपति प्रो. ज...