एलयू में शिक्षकों को सिखाए गए बेसिक काउंसलिंग स्किल्स
लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के काउंसलिंग सेल मनोमित्र: मेंटल हेल्थ एंड थेराप्यूटिक सॉल्यूशन ने हैप्पी थिंकिंग लेबोरेटरी और काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के सहयोग से कला संकाय के शिक्षकों के लिए बेसिक काउंसलिंग स्किल्स विषयक दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्घाटन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन ने किया। उन्होंने उच्च शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और छात्रों के लिए सहयोगात्मक वातावरण बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर बल दिया। प्रो.अर्चना शुक्ला, डॉ. मानिनी श्रीवास्तव और डॉ. मेघा सिंह ने काउंसलिंग प्रक्रिया, प्रभावी संवाद, नैतिक पहलुओं और बेसिक काउंसलिंग स्किल्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.