लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति ने परिसर के छात्र-छात्राओं को सामान्य और चिकित्सा बीमा सुविधा देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. वीके शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के दोनों परिसर में करीब 23 हजार छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। इन पर बीमा सुविधा में आने वाले खर्च का आकलन करने के लिए बीमा चिकित्सा कंपनियों को आमंत्रित किया है। उनसे प्रस्ताव लिया जाएगा। अभी सिर्फ शिक्षकों व कर्मचारियों को चार लाख रुपये के चिकित्सीय बीमा की सुविधा दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.