एलयू में वर्चस्व को लेकर तीन छात्रों पर जानलेवा हमला
लखनऊ, जून 3 -- एलयू में वर्चस्व को लेकर तीन छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस वारदात में शामिल नामजद पांच अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। सेक्टर-बी निवासी एलयू छात्र यशराज सिंह दो जून की सुबह दोस्त जयेश त्रिपाठी व रजनीश यादव के साथ विश्वविद्यालय जा रहा था। तभी रास्ते में नए नगर निगम कार्यालय के पास सलमान खान, सौरभ यादव, हेमंत शर्मा, आकाश वाल्मीकि, रितिक सिंह, विशाल सिंह व सात-आठ अज्ञात लोगों ने पिस्टल, धारदार हथियार, डंडे व रॉड से तीनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तीनों को बुरी तरह से पीटा। विरोध करने पर पिस्टल की बट से सिर पर मार दी। सिर पर चोट आने से यशराज बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.