लखनऊ, अक्टूबर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने सहायक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर बात की। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. शीला मिश्रा और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य के वैज्ञानिक और संस्थागत नजरिए पर अपना पक्ष रखा। बॉलीवुड फिल्म निर्माता इकबाल रिजवी ने मीडिया में मानसिक स्वास्थ्य के चित्रण पर भाषण दिया। नर्चरलाइफ की संस्थापक और सीईओ फराह सरोश ने स्वास्थ्य और आत्म देखभाल के समग्र दृष्टिकोण पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.