लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती पर छात्रों ने पदयात्रा निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विवेकानंद द्वार से शुरू हुई पदयात्रा विश्वविद्यालय परिसर से होते हुए छात्रसंघ भवन पहुंची, जहां छात्रों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान छात्रों ने विवि के मुख्य कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपकर परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की। छात्र नेता जतिन शुक्ला ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान और स्वावलंबन का प्रतीक है तथा उनकी जयंती पर विश्वविद्यालय में प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। वहीं आलोक मिश्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष और देशप्रेम आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। यह भी पढ़ें- अररिया : घास की रोटी खाई पर स्वाभिमान व मातृभूमि की अस्मिता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.