लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के 11 पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीबीए, एमए समाजशास्त्र, ड्राइंग एंड पेंटिंग, पर्शियन, अर्थशास्त्र, एआईएच ग्रुप ए व बी, एआईएच एक वर्षीय, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट व रिन्यूबल एनर्जी टेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अनुक्रमांक व जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.