लखनऊ, जून 14 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि एवं छात्रों के निष्कासन के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में रविवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अभिभावक सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन की जानकारी प्राप्त कर स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे। अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि और छात्रों के निष्कासन का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार लगातार फीस बढ़ाई जाती रही तो आने वाले समय में मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला पाना अत्यंत कठिन हो जाएगा। अभिभावकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विषय पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो अनेक प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक ...