लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 के तहत 10 विषयों की प्रोविजनल कम्प्लीट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। जारी सूची में इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज, फिलॉसफी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एनवायरनमेंट साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, अरब कल्चर, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और जियोलॉजी विषय शामिल हैं। एलयू प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी मेरिट सूची और अन्य विवरण विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- PhD : लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की तैयारी, विभागों से मांगी सीटों की जानकारी यह भी पढ़ें- LNMU PAT Result OUT : पीएचडी एडमिशन टेस्ट रिजल्ट जारी, 33 फीसदी पास, देखें विषयवार ब्योरा

हिंदी ...