लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। विवि में मंगलवार को मंथन हॉल में कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी की अध्यक्षता में सभी संकायाध्यक्षों के साथ 28 मार्च को प्रस्तावित एकेडमिक काउंसिल के संबंध में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए पाठ्यचर्या समेत कई अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र से स्नातक स्तर पर एआई फॉर ऑल और साइबर सुरक्षा के दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में यह कोर्स दोनों सेमेस्टर में एक-एक करके पढ़ाए जाएंगे और प्रत्येक कोर्स चार क्रेडिट का होगा। साथ ही एमएससी मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में भी एक नया कोर्स शुरू करने पर सहमति बन...