लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 स्नातक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी 27 मार्च तक अपना प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। इस बाबत कुलसचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने जारी सूचना में कहा है कि संबंधित छात्र-छात्राएं अपने विभागाध्यक्ष या संकायाध्यक्ष के माध्यम से विश्वविद्यालय के यूडीआरएस पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। समय सीमा के भीतर शुल्क जमा न करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...