एलयू में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास कल
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 69वें दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास को लेकर संशोधित पत्र जारी किया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 30 जुलाई को अपराह्न तीन बजे अटल बिहारी वाजपेयी वैज्ञानिक कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास होगा। इसमें विश्वविद्यालय कोर्ट, कार्यपरिषद, विद्या परिषद के सभी सदस्यों, संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को शामिल होना है। कुलसचिव का कहना है कि सभी संबंधितों से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.