लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत परास्नातक स्तर के आठ पाठ्यक्रमों के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अनुक्रमांक और जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स, एमकॉम एकवर्षीय, एमए रक्षा अध्ययन, फ्रेंच, सांख्यिकी और एमबीए लुम्बा प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.