लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। विवि के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में संचालित होने वाले इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति 2020 और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला रोजगारोन्मुखी एमबीए फार्मा मैनेजमेंट कार्यक्रम होगा। इसमें फार्मास्यूटिकल इंटरनेशनल बिजनेस, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, ब्रांड मैनेजमेंट और बायोमेडिकल डिवाइसेज जैसे उद्योग आधारित विषय शामिल किए गए हैं, जिससे छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। पाठ्यक्रम में प्रवेश पीजीईटी-एलयू परीक्षा के माध्यम से होगा...