लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के तहत रेगुलर व पार्ट टाइम पीएचडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 28 फरवरी तय की गई थी। इस बाबत प्रवेश समन्वयक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव का कहना है कि अभ्यर्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के जरिए आवेदन किए जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...