एलयू प्लेसमेंट सेल ने जारी किए रोजगार अवसर, 50 हजार तक मिलेगा मानदेय
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विकास और ग्रामीण आजीविका क्षेत्र से जुड़े रोजगार अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह अवसर धरमपाल सत्यपाल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट साम्या और उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के माध्यम से दिए जा रहे हैं। डीएसएफ के प्रोजेक्ट साम्या के तहत जेंडर रिसोर्स पर्सन पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को समुदाय आधारित प्रशिक्षण, रिपोर्टिंग और परियोजना गतिविधियों में कार्य करना होगा। इस पद के लिए सोशल वर्क, जेंडर स्टडीज, महिला अध्ययन, होम साइंस, लॉ और सामाजिक विज्ञान से जुड़े अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। वहीं यूपीएसआरएलएम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.