लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत डॉ. राजीव मनोहर को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे। बता दें कि प्रोफेसर राजीव मनोहर ने एलयू की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक का दायित्व लम्बे समय तक संभाला है।प्रोफेसर मनोहर के निदेशक रहते ही विश्वविद्यालय को नैक द्वारा नैक ए प्लस प्लस की रेटिंग मिली थी। तीन दशकों से अधिक के शैक्षणिक करियर में उन्होंने संघनित पदार्थ भौतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विशेषकर लिक्...