लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए दिसंबर-2025 की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। जारी परिणामों में बीएससी (एनईपी) तृतीय सेमेस्टर, एलएलबी (एनईपी) तृतीय सेमेस्टर, बीएएमएस प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर, बीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) तृतीय सेमेस्टर, बीकॉम तृतीय और पंचम सेमेस्टर शामिल हैं। साथ ही मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स (एमवीए) तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इनमें एप्लाइड आर्ट्स (कैंपेन विजुअलाइजेशन, इलस्ट्रेशन, फोटोग्राफी), पेंटिंग (सेरामिक्स, क्रिएटिव पेंटिंग, लैंडस्केप पेंटिंग, म्यूरल, प्रिंटमेकिंग) और स्कल्प्चर (ब्रॉन्ज कास्टिंग, पोर्ट्रेट एंड लाइफ, टेराकोटा/सेरामिक्स) शामिल हैं। छात्र-छात्राएं अपना विस्तृत परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारि...