लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से छात्रों के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसके तहत एसएलएमजी बेवर्जेस प्रा.लि. में फील्ड ऑडिटर पद पर भर्ती शुरू की गई है। इसके लिए बीकॉम विद्यार्थी 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 27 मार्च को गांधी फेलोशिप के सहयोग से नेतृत्व विकास सत्र आयोजित होगा, जिसमें आधुनिक नेतृत्व कौशल सिखाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...