लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र उत्कर्ष सिंह को महाराष्ट्र के नागपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विकासार्थ विद्यार्थी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2026 में बेस्ट पार्लियामेंट्री रूलिंग पार्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जबकि इंटीग्रल के अंबुज राय को बेस्ट प्राइम मिनिस्टर अवार्ड मिला। इस कार्यक्रम में देश के 124 विश्वविद्यालयों से 177 प्रतिनिधियों ने पर्यावरण सांसद के तौर पर प्रतिभाग किया था। जिसमें एबीवीपी अवध प्रांत की तरफ से विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक शाश्वत अवस्थी, सह संयोजक शांडिल्य सूरज त्रिपाठी,अंशिता सिंह, मानवेंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...