एलयू छात्रों ने हरिद्वार-देहरादून में जाना भारतीय ज्ञान परंपरा का आयाम
लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के एमएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हरिद्वार और देहरादून में तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कर भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, सामाजिक उत्तरदायित्व और उच्च शिक्षा के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थियों ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज का दौरा किया और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के व्यवहारिक स्वरूप को जाना। विद्यार्थियों ने गो-सेवा, वस्त्र निर्माण और पत्तल निर्माण जैसी आत्मनिर्भरता आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया। शाम को हर की पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पतंजलि में भारतीय ज्ञान प्रणाली और नैतिक संस्कारों का प्रशिक्षण मिलता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.