लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय को तीन प्रमुख विषय श्रेणियों में मान्यता प्राप्त हुई है। जिसमें इंजीनियरिंग 1001-1250 बैंड, जीव विज्ञान 1001 प्लस बैंड और भौतिक विज्ञान 1251 बैंड शामिल है। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह रैंकिंग्स शिक्षण, अनुसंधान वातावरण, अनुसंधान गुणवत्ता, उद्योग आय और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे मानकों पर आधारित हैं। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि टीएचई रैंकिंग्स की ओर से यह मान्यता हमारे संकाय की निष्ठा, छात्रों की प्रतिभा और लखनऊ विश्वविद्यालय को वैश्विक मानकों पर स्थापित करने की हमारी सामूहिक दृष्टि का प्रमाण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...