लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट/जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को विभिन्न संकायों और विभागों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 102 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की है, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) तथा 86 विद्यार्थियों ने नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) उत्तीर्ण किया है।

विभागवार प्रदर्शन विभागवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग सबसे आगे रहा, जहां 4 विद्यार्थियों ने जेआरएफ और 15 ने नेट परीक्षा पास कर कुल 19 सफलताएं दर्ज कीं। शिक्षा शास्त्र विभाग से 2 जेआरएफ और 14 नेट सहित 16 विद्यार्थी सफल रहे। अर्थशा...