एलयू के 40 विद्यार्थियों का विप्रो में चयन
लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के 40 छात्र-छात्राओं का आईटी कंपनी विप्रो में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर अधिकतम 3.75 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का पैकेज मिलेगा। अभियांत्रिकी संकाय के प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, एचआर स्क्रीनिंग, वॉइस एंड एक्सेंट राउंड तथा फाइनल इंटरव्यू शामिल थे। इसमें विश्वविद्यालय परिसर से 23 और संबद्ध महाविद्यालयों से 17 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। विवि परिसर से बीसीए, बीबीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स और बीए पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- बीटीकेआईटी के 29 छात्रों का कैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.