लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के 23 विद्यार्थियों का चयन याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद पर तीन लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिलेगा।प्लेसमेंट सेल के वाइस चेयरमैन डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 11 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 12 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी ने कंपनी की चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संचालन में स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आर्यन सिंह और ईशान रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...