एलयू के शिक्षक के निलंबन का विद्यार्थी परिषद ने किया स्वागत
लखनऊ, मई 20 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग से जुड़े गंभीर और संवेदनशील प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई का स्वागत किया है। एबीवीपी ने कहा है कि कार्यपरिषद द्वारा उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने का निर्णय जरूरी था। छात्राओं की गरिमा, महिला सुरक्षा एवं अकादमिक शुचिता के प्रश्न पर किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। यह भी पढ़ें- छात्रा के उत्पीड़न और पेपर लीक प्रकरण में एलयू शिक्षक निलंबित यह भी पढ़ें- एससी-एसटी महिला छात्रावास को लेकर एबीवीपी ने किया घेराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.