लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लोहिया विधि विवि में चल रहे सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव रिवायत के दूसरे दिन गुरुवार को विद्यार्थियों ने विभिन्न कला और कौशल से दर्शकों का दिल जीता। देश के विभिन्न विश्ववि‌द्यालयों और संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने जहानत क्विज़ व संगीत प्रतियोगिता में विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। संगीत प्रतियोगिता अलाप के अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंच को संगीतमय बना दिया। सामूहिक वर्ग में एलयू के शाश्वत और कर्मिस्ठा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं एकल वर्ग में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की रुद्राक्षि पंडिता विजेता बनी। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से सामाजिक विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।...