एलयू के छात्रावासों में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में खराब भोजन और पानी की समस्या को लेकर समाजवादी छात्रसभा के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मेस के भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने व सुरक्षित भोजन-पानी उपलब्ध कराने की मांग की। छात्रनेता आदित्य पाण्डेय ने बताया कि बीते एक सप्ताह में विवि परिसर स्थित हबीबुल्लाह छात्रावास, कैलाश छात्रावास के अलावा नवीन परिसर स्थित कौटिल्य छात्रावास में छात्र-छात्राओं ने खराब भोजन और पानी की व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ज्ञापन देने वालों में रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, अक्षय वर्मा, रवि नन्दन यादव, अक्षय पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, वैभव यादव और आर्यन कुशवाहा सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.