लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के वर्ष 2026 बैच के छह विद्यार्थियों का चयन प्लैनेट स्पार्क कंपनी में हुआ है। प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि चयनित छात्रों को बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर के पद पर 6.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। जिसमें बीटेक सीएसई के मोहम्मद साकिब, अक्षत द्विवेदी, श्वेता तिवारी व हिमांशु पाण्डेय और बीटेक ईसीई के रत्नेश त्रिपाठी व एमसीए के हिमांशु कुमार शामिल हैं। संचालन प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर्स आर्यन त्रिपाठी और अभिनव सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...