लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह से जुड़े कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने और छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोपों की जांच रिपोर्ट सोमवार को कार्यपरिषद की आपात बैठक में पेश की गई। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इसमें उपलब्ध साक्ष्यों, छात्रा के बयान और वायरल ऑडियो के आधार पर शिक्षक का आचरण अनुचित, अवांछित, अनैतिक और बेहद गंभीर माना गया। इस अक्षम्य कृत्य के लिए शिक्षक के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। बैठक की शुरुआत में कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने कार्यपरिषद के समक्ष सिलसिलेवार घटनाक्रम, अब तक की गई पुलिस की कार्रवाई और विश्वविद्यालय के प्रारंभिक निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी। इसके...