लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमएससी जियोलॉजी की तीन छात्राओं योगिता शुक्ला, मुस्कान गुप्ता और आरुषि सिंह का चयन अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में हुआ है। चयन प्रक्रिया में टेक्निकल टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल थे। छात्राओं को तीन महीने की इंटर्नशिप के दौरान Rs.20,000 मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद 5.5 लाख सालाना का ऑफर दिया जाएगा जो ट्रेनिंग पूरी होने पर बढ़कर छह लाख रुपये हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.