एलयू की छात्रा पुलिस से बोली, मिलने और गलत बातें करने का प्रोफेसर बनाता था दबाव
लखनऊ, मई 18 -- एलयू के वायरल ऑडियो मामले में सोमवार को पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह कई महीनों से उस पर नजर रखे थे। वह अकसर मिलने के लिए बुलाते थे। पढ़ाई में मदद और एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर मोबाइल नंबर ले लिया फिर परेशान करने लगे। पीड़िता ने कहा कि प्रोफेसर उसे सुबह, दोपहर शाम किसी भी समय फोन करते। परीक्षा के प्रश्नपत्रों में मदद करने और पेपर लीक कराकर देने का झांसा देते थे। मना करने पर भी वह दबाव बनाते थे। बातचीत के दौरान वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते थे। इसके अलावा छात्रा ने वायरल ऑडियो की बातों को अपने बयानों में दोहराया। यह भी पढ़ें- डार्लिंग पेपर आउट कर लिया कहने वाला प्रोफेसर बुरी तरह फंसा, वायरल ऑडियो पर दी सफाईवायरल ऑडियो और प्रोफेसर की गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.