लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता असम के डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में 1-4 अप्रैल तक खेले गए इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ ईस्ट जोन कराटे पुरुष-महिला चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला कराटे की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया ।क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि पिछले साल भी लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष दोनों टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था । इस बार भी ऑल इंडिया चैंपियनशिप में पिछले साल की अपेक्षा और मेडल आने की उम्मीद है। टीम के साथ प्रतीक पांडेय मैनेजर के रूप में गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...