मैनपुरी, फरवरी 12 -- एलयूसीसी बैंक खोलकर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। भोगांव कोतवाली में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। ये बैंक 2024 में लोगों का रुपया हड़पने के बाद बंद हो गई थी। इसके संचालक और कर्मचारी भाग गए थे। एसीजेएम कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हैरत की बात ये है कि उत्तर प्रदेश के विभिन जिलों में बैंक और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस बैंक ने कारोबार फैला रखा था। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बैंक द्वारा सामाजिक कार्य किए जाते थे। आरबीआई के अधीन संचालित होने के चलते लोगों का भरोसा भी बैंक पर हो गया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.