लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय स्थित जस्टिस डॉ. एएस आनंद मूट कोर्ट हॉल में एलयू मूट कोर्ट एसोसिएशन की ओर से 12वीं अंतर-महाविद्यालयीन मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. डीएनएनएस यादव और प्रो. अशोक कुमार सोनकर रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन ट्रॉफी अनावरण, रिसर्चर टेस्ट और मेमोरियल एक्सचेंज जैसे महत्वपूर्ण आयोजन हुए। दूसरे दिन कुल 37 टीमों ने प्रारंभिक दौर में भाग लिया। प्रीलिम्स राउंड प्रथम और द्वितीय के बाद शीर्ष आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्र सेन प्रताप सिंह और सह-समन्वयक डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट वकालत कौशल और मजबूत विधिक तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने सभी प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन किया। दिनभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.